
बहन की शादी से एक दिन पहले 4.50 लाख रुपए के साथ युवक लापता
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मोदीनगर रोड से एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में 4.50 लाख रुपए लेकर लापता हो गया। बताया जा रहा है कि गायब युवक की बहन की रविवार को शादी होनी है जिसके चलते परिजन बेहद परेशान है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़ की मोदीनगर रोड के रहने वाले गौरव की बहन की शनिवार को सगाई बुलंदशहर जानी थी। रविवार को शादी की तारीख है। बहन का कहना है कि भाई ने बस और कैंटर बुक किए थे। मेरठ रोड स्थित एक फर्नीचर की दुकान से फर्नीचर लेने गया था। काफी देर तक भाई नहीं पहुंचा तो उसे ढूंढने का प्रयास किया लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी जिसका फोन भी बंद आ रहा है। युवक 4. 50 लाख रुपए लेकर निकला था जो संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)

























