
हापुड के कांग्रेसजन डीएम हापुड से मिले
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):हापुड के कांग्रेसजन का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट पहुंचा और नवनियुक्त जिलाधिकारी कविता मीना से शिष्टाचार भेंट कर शुभकामनाए दी।कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने डीएम से उम्मीद जताई है कि आपके कार्य काल में हापुड़ के विकास को पंख लगेंगे और विकस कार्यों को गति मिलेगी। आप अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा, सत्यता और ईमानदारी से निभाएंगी। उन्होंने कहा हैं कि आम जनमानस को हापुड़ के विकास के लिए आपसे बहुत अपेक्षाएं हैं। आपके आने से हापुड़ को एक नई गति मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई हैं कि आम जनमानस की शिकायत को भी आप गंभीरता से सुनेंगी और उनका निवारण करेंगी। इस दौरान पूर्व विधायक गजराज सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी अनुशासन समिति के चेयरमैन पंडित अरविंद शर्मा, जिला महासचिव गौरव गर्ग, गोपाल भारती आदि लोग मौजूद रहे।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)

























