
ई-रिक्शा चालकों की हड़ताल: कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को समस्याओं से कराया अवगत
हापुड़, सीमन / संजय कश्यप (ehapurnews.com): ई-रिक्शा चालकों ने हापुड़ में शुक्रवार को हड़ताल की जिसकी वजह से शहर की रफ्तार थम गई। आने-जाने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर ई-रिक्शा चालक कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी को अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
उत्तर प्रदेश ई-रिक्शा चालक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष वरुण त्यागी ने बताया कि ई-रिक्शा ke लिए जो रूट बने हैं। वह बहुत छोटे हैं जिसकी वजह से आमदनी भी कम हो रही है।परिजनों का पालन-पोषण करने में परेशानी हो रही है। ई-रिक्शा चालकों के लिए कोई स्टैंड नहीं है। ऐसे में वह ई-रिक्शा को कहां खड़ा करें? पुलिस द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है, चालान काटे जाते हैं। भारी भरकम चालान का वह कैसे भुगतान करें? अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर एक ज्ञापन उन्होंने अधिकारी को सौंपा और जिलाधिकारी को समस्याओं से अवगत कराया। बड़ी संख्या में ई-रिक्शा चालक कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां उन्होंने अपना विरोध जताया।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाज़ार से खरीदें सारा सामान 99/- रूपए में: 8191820867

























