
स्मार्ट मीटर पर फूटा महिलाओं का गुस्सा डंडे से मीटर में की तोड़फोड़
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के रामगढ़ी में महिलाओं ने स्मार्ट मीटर को तोड़ा और अपना गुस्सा जाहिर किया। स्मार्ट मीटर में तोड़फोड़ की सूचना पर पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उपभोक्ताओं को समझाने का प्रयास किया। मामला शुक्रवार का है जब लाठी-डंडे लेकर उतरी महिलाओं ने स्मार्ट मीटर को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में एकत्र हुई महिलाओं ने तालियां भी बजाई। मामले की जानकारी मिलने पर ऊर्जा निगम की टीम, पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को शांत कराने का प्रयास किया। महिलाओं ने चेतावनी दी कि स्मार्ट मीटरों को हटाया जाए अन्यथा महिलाएं उन्हें खुद ही हटा देंगी।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788

























