
पोषण पखवाड़ा के तहत गोद भराई व वृक्षारोपण
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):पोषण पखवाड़ा वर्ष -2026 के अंतर्गत जनपद हापुड़ में विभिन्न जनजागरूकता एवं स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस क्रम में गोदभराई, अन्नप्राशन, पोषण किट वितरण एवं वृक्षारोपण रैली जैसे महत्वपूर्ण आयोजन किए गए।
गोदभराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रमों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओं के स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाई गई। साथ ही लाभार्थियों को पोषण किट वितरित कर संतुलित आहार के महत्व से अवगत कराया गया।
वृक्षारोपण रैली के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश भी प्रसारित किया गया। कार्यक्रमों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, लाभार्थियों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पोषण पखवाड़ा का उद्देश्य समाज को कुपोषण से मुक्त बनाना तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। सभी प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600
























