
सम्पूर्ण समाधान दिवस से 82 फरियादियों को हाथ लगी निराशा
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):जनपद हापुड़ की तीनो तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।तीनों तहसीलों में कुल 99 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर 17 का निस्तारण करा दिया गया।
धौलाना तहसील में जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय के निर्देशन में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान तहसील दिवस में कुल 46 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 3 का मौके पर उप जिलाधिकारी द्वारा निस्तारण कराया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में घरेलू हिंसा, जमीनी विवाद जैसी समस्याएं आई l जिस पर उप जिला अधिकारी संपूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित जनपदीय सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील दिवस में प्राप्त शिकायत का समाधान पूर्ण गुणवत्ता से किया जाना चाहिए।उप जिलाधिकारी ने तहसील दिवस में उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए की जो भी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं उनका निस्तारण समय सीमा के अंदर करना सुनिश्चित करें। इस मौके पर तहसीलदार, पुलिस क्षेत्र अधिकारी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
तहसील गढ़मुक्तेश्वर की अध्यक्षता करते हुए उप जिलाधिकारी द्वारा तहसील दिवस में प्राप्त 35 शिकायतों में से 09 का मौके पर निस्तारण किया गया l इसी क्रम में तहसील दिवस हापुड़ में प्राप्त 18 शिकायतें में से 05 का निस्तारण कर दिया गया है l
हर ऑर्डर पर गोलगप्पे FREE, ₹100 में अनलिमिटेड छोले-भटूरे: 7668606012, 7017570838
























