
दो नौजवानों ने ली कांग्रेस की सदस्यता
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):हापुड के मौहल्ला चमरी निवासी शिवम् चौधरी और निशांत त्यागी ने शनिवार को जिला कांग्रेस के मुख्यालय पर पहुंचकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने शिवम् चौधरी और निशांत त्यागी को जिला सचिव के पद पर नियुक्त कर उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित किया हैं और उन्हें बधाई दी हैं। नवनियुक्त जिला सचिव शिवम् चौधरी और निशांत त्यागी ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी को आश्वासन दिलाया हैं कि वह संगठन से लोगों को जोड़कर राहुल गांधी जी के हाथों को मजबूत करने का कार्य करेंगे। इस दौरान जिला महासचिव व मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग और जिला महासचिव संजय छाबड़ा भी मौजूद रहे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365

























