
👁 50 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की धौलाना तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर अपनी समस्या लेकर पहुंचे किसान नेता डेढ़ घंटे तक जमीन पर बैठे रहे। इस दौरान अधिकारी कुर्सियों पर बैठे दिखाई दिए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
मामला शनिवार का है जब संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर किसान संगठन से जुड़े सदस्य, कार्यकर्ता, पदाधिकारी समस्या लेकर धौलाना तहसील सुबह करीब 11:00 बजे पहुंचे जो डेढ़ घंटे तक जमीन पर बैठे रहे। इस दौरान अधिकारी कुर्सी पर बैठे नजर आए। यह वीडियो वायरल हो रही जिसको लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी जा रही हैं।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069

























