
डॉ. अंबेडकर जयंती को देखते हुए डीजे संचालकों के साथ बैठक
हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के दृष्टिगत जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ पुलिस ने डीजे वालों के साथ रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जिसमें नियमों का पालन कर डीजे बजाने की अपील की गई। सभी ने इस दौरान पुलिस को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
आपको बता दें कि 14 अप्रैल पर बड़ी संख्या में डीजे सड़क पर उतरते हैं जिसके चलते थाना प्रभारी मुनेश प्रताप ने डीजे वालों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। थाना परिसर में आयोजित इस बैठक में पुलिस ने सभी से सहयोग मांगा और अपील की कि नियमों का पालन करें, तय डेसिमल पर डीजे बजाए।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464


























