
बाबूगढ़: नाली में मिला नवजात का शव, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बहरामपुर बाड़ली में 7 अप्रैल को नवजात का शव नाली से बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने नवजात का शव कब्जे में लेकर से पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने अब मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
थाना बाबूगढ़ में तैनात दरोगा प्रमोद कुमार ने तहरीर देकर बताया कि उन्हें ग्राम प्रधान द्वारा सूचना मिली कि गांव बहरामपुर बाड़ली में नाली में एक नवजात का शव पड़ा है। सूचना पाकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और नवजात का शव बरामद कर कब्जे में लिया। इसके बाद उसका पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने शनिवार की सुबह करीब 6:00 बजे मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com



























