
पहले रैकी,फिर चोरी,अब पुलिस ने पकड़ी
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड के थाना पिलखुवा पुलिस ने चैकिंग के दौरान चोरी करने की फिराक में घुम रही घुमन्तू जाति की चार महिलाओ को गिरफ्तार कर लिया
जिनके कब्जे से 25,000/- रुपये नकदी, पीली व सफेद धातु के आभूषण एवं दोमोबाइल फोन बरामद किए है।पुलिस ने बताया कि हापुड कोतवाली के गांव रिहाना,सरिता,पुष्पेन्द्री तथा गजरौला के गांव उजारी की राखी है।
गिरफ्तार अभियुक्ताओं द्वारा कई जगहों पर अपने रहने के ठिकाने बना रखे थे, जिनमे कुछ दिन रूककर आसपास के क्षेत्र में बंद मकानों की रैकी करके अपने पतियों के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के पश्चात कुछ दिनों के लिए दूसरे ठिकाने पर रहने चले जाते थे।पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069



























