
धौलाना में अवैध व्यवसायिक भवन से सरकार को राजस्व का चूना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ का थाना धौलाना इलाका भी अवैध निर्माण और खनन की सामग्री को खपाने में पीछे नहीं है जिसके पीछे विभाग की सांठगांठ की झलक साफ दिखाई दे रही है।
कस्बा धौलाना की भोवापुर रोड पर अनेक व्यवसायिक बहुमंजिला भवनों का निर्माण तेज गति से चल रहा है जो मुख्य मार्ग से जुड़े हैं। भवन निर्माण हेतु संबंधित मार्ग विकास से कोई एनओसी प्राप्त नहीं किया गया है और खनन करके लाई जा रही खनन सामग्री रोड़ी, डस्ट, रेत, बदरपुर आदि जीएसटी का भुगतान किए बिना प्रयोग किया जा रहा है। भवन निर्माण सामग्री पर 28% जीएसटी है।
व्यवसायिक निर्माण पूर्ण होने पर जब इन पर व्यापारिक गतिविधियां शुरू होगी तो यह यातायात में व्यवधान पैदा करने वाली सिद्ध होगी। भवन निर्माण की आड़ में ब्लैक मनी को भी खपाया जा रहा है। यदि भवन निर्माण की जांच कराई जाए तो सरकार की जेब भरेगी।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216




















