
शहीद वीरांगना झलकारी बाई कोरी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अखिल भारतीय कोरी समाज के बेनर तले हापुड़ शहर में श्री रतन लाल कोरी के मकान पर कोरी समाज के लोगों ने सन् 1857 की अमर शहीद विरांगना झलकारी बाई कोरी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। अखिल भारतीय कोरी समाज के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजपा नेता व प्रमुख समाज सेवी दुष्यंत कोरी ने उनके अदम्य साहस, शोर्य व वीरता का परिचय देते हुए कहा कि जिस समाज की नारी ने 1857 के संग्राम में अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए और अंततः वीरगति को प्राप्त हुयी, अर्थात जिस समाज की नारी भी इतनी वीर है वो समाज कैसे कमजोर हो सकता है?
जिलाध्यक्ष गौरव कोरी ने भी इस अवसर पर समाज की एकता और अखंडता को बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि जो समाज जितना संगठित होकर कार्य करेगा वो समाज उतना ही ज्यादा मजबूत होगा। कार्यक्रम के समापन पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधान हेम सिंह कोरी जी उपस्थित सभी लोगो का धन्यवाद करते हुए सभी लोगो से संगठित होकर रहने की अपील की।
इस अवसर पर रतन लाल कोरी, जय सिंह कोरी, सुशील कोरी, अमित कोरी, राजेन्द्र कोरी, अशोक कोरी, जयप्रकाश कोरी, लखमी चन्द कोरी, ओमप्रकाश कोरी, प्रधान राम अवतार कोरी, कूड़े कोरी, रोहीत, मुकेश कुमार, कुंवर पाल कोरी आदि लोग उपस्थित रहे।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480




















