
हापुड़: कबाड़ी बाजार में मनाया गया श्री हनुमान जन्मोत्सव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव चैत्र माह की पूर्णिमा को हुआ था। इसी उपलक्ष्य में अपने हापुड में भी प्रभु श्री हनुमान जी का जन्मउत्सव का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। श्री राम मन्दिर कबाड़ी बाजार, हापुड में गुरुवार दोपहर 12 बजे श्री हनुमान जन्मोत्सव का कार्यक्रम सामुहिक हनुमान चालीसा पाठ एवम विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल हापुड़ मेरठ प्रान्त के द्वारा बनाया गया
कार्यक्रम में बाबा का श्रृंगार, सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, आरती एवम बाबा के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भोग प्रसादी वितरण किया गया।
बाबा का जन्म चैत्र शुक्ल प्रतिपदा त्रेतायुग के अंतिम प्रहर के चैत्र माह की पूणिमा मंगलवार को भगवान शिव के ग्यारवें रुद्र अवतार में माता अंजनी के पुत्र के रूप में हुआ था। उनके पिता का नाम केसरी नंदन है।
हनुमान जी बहुत ही बलशाली व हर विद्या में निपुण एवम प्रभु श्री राम जी और माता सीता के वरदान से चिरंजीवी एवम अमरता को प्राप्त है जिस जगह प्रभु श्री राम जी का नाम लिया जाता है। वहां पर हनुमान जी विधमान रहते हैं वे आज भी प्रत्यक्ष रूप से विधमान है।
विश्व में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं जो कभी असफल ना हुआ हो, लेकिन सनातन धर्म की मान्यताओं में एक ऐसा अद्भुत चरित्र है
वह चरित्र हैं… #वीर_हनुमान
जो कभी असफल नहीं हुआ जो बाबा का नाम श्रद्धा पूर्वक लेता है उसके संकट स्वतः ही मिट जाते हैं।
प्रभु श्रीराम जी के अन्यन्य भक्त रुद्र अवतार मंगल ही जन्मे मंगल ही करते हनुमान जी के जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं!
कार्यक्रम में अर्चित सिंहल, अरुण अग्रवाल (दादरी वाले) अंकुर शर्मा अभिषेक, सौरभ ,ईश्वर, सोनू गर्ग, दीपांशु,दिनेश राहुल एवम सैकड़ो की संख्या में प्रभु श्री राम भक्त एवम मातृशक्ति उपस्थित रहकर बाबा का गुणगान किया।

हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069




























