
👁 17 views Views
ट्रेडिंग के नाम पर 20 हजार रुपए हड़पे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के राजीव नगर मोहल्ले के रहने वाले एक युवक से साइबर ठगों ने ट्रेडिंग के नाम पर ₹20,000 की ठगी को अंजाम दिया। पीड़ित ने मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राहुल कुमार ने बताया कि शुक्रवार को उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को ट्रेडिंग एक्सपोर्ट बताते हुए उससे निवेश करने और अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा दिया। झांसे में आकर उन्होंने रुपए खाते में भेज दिए।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाज़ार से खरीदें सारा सामान 99/- रूपए में: 8191820867
































