
उत्तर प्रदेश 9 वर्ष में विकास का नया मॉडल बना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षा कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री व जनपद हापुड़ प्रभारी कपिल देव अग्रवाल ने गुरुवार को हापुड़ में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश की योगी सरकार ने प्रत्येक क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उत्तर प्रदेश गत 9 वर्ष में सुरक्षा, सुशासन और समृद्धि का नया मॉडल बना है और विकास की नई पहचान है। वह हापुड़ में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
जनपद हापुड़ के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रदेश की डबल इंजन की सरकार की गत 9 वर्ष में की गई उपलब्धियां को एक-एक करके गिनाया और कहा कि उद्योग, कृषि, रोजगार, चिकित्सा, शिक्षा तथा आवागमन आदि क्षेत्र में विकास के द्वार खोलकर प्रदेश सरकार ने सभी के लिए प्रगति का मार्ग प्रशस्त किया है। प्रदेश सरकार ने बिना किसी भेद के कल्याणकारी योजना बनाकर उन्हें कार्यान्वित किया है जिसका लाभ समाज के निर्धन, असहाय लोगों को मिला है।
प्रदेश मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने दावा किया है कि वर्ष 2027 में भाजपा प्रदेश में हैट ट्रिक लगाएगी और सहयोगी दल के साथ वर्ष 2017 के चुनाव से अधिक सीटें जीतेगी। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने वर्ष 2017 से पहले लूट खसौट के चेहरे को बदलकर सुरक्षा, सुशासन तथा समृद्धि का बनाया है जिस कारण सूबे में निवेश बढ़ा है और नित्य नए उद्योग स्थापित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि नौकरियों में पारदर्शिता बढ़ी है जिससे पात्र युवा सुनहरा भविष्य बना रहा है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
























