👁 0 views Views
पुलिस, प्रशासन लॉकडाउन का पालन कराने हेतु कितनी भी सख्ती दिखाए, परन्तु लोग मानते नहीं। पुलिस लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में रोजाना लोगों के विरुद्ध मुकद्दमे दर्ज कर रही है फिर भी लोग बैखौंफ होकर लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि हापुड़ कोतवाली के अन्तर्गत दो लोग अलीनगर के फैयाज व पुराना बाजार के मौहम्मद सादयान, बाबूगढ़ थाने के अन्तर्गत कोटला सादात के जानिसर, सिम्भावली के अन्तर्गत बक्सर के राजेंद्र कुमार व दिनेश कुमार, गांव राजपुर के जुल्फकार व रोहिल के विरुद्ध लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।































