
हापुड़: ठेके के सेल्समैन पर 3.50 लाख रुपए चोरी का आरोप, दो पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के अतरपुरा स्थित मॉडल वाइन शॉप पर कार्यरत एक सेल्समैन अपने साथी के साथ मिलकर साढ़े तीन लाख रुपये चोरी कर भाग गया। पुलिस ने मॉडल शॉप इंचार्ज की तहरीर पर सेल्समैन समेत दो व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उत्तराखंड जिला नैनीताल के हल्द्वानी निवासी सतेंद्र नेगी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह अतरपुरा स्थित मॉडल शॉप पर इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। आरोप है कि 20 फरवरी को आरोपी आशीष अपने साथी ब्रिजेश के साथ शॉप से साढ़े तीन लाख रुपये चोरी कर लिए और भाग गया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि तहरीर पर आशीष यादव व ब्रिजेश यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
द रेमंड शॉप से खरीदें लेटस्ट कलेक्शन: 9149331926




























