
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एक महिला ने चार सगे भाइयों पर डराने-धमकाने तथा मुकदमा वापिस लेने की धमकी के आरोप लगाते हुए हापुड़ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।
पुलिस के अनुसार हापुड़ के अमृत विहार की एक महिला ने चार सगे भाइयों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जो अब जमानत पर जेल से बाहर हैं। महिला का आरोप हैं कि जेल से आने के बाद चारों भाई उसे डराने-धमकाने तथा मुकद्दमा वापिस लेने के लिए धमका रहे हैं। पुलिस ने कपिल, शेरु, पप्पू व गौरव के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की हैं।
























