हिन्दी ओलम्पियाड में बच्चो ने जीते पदक










हिन्दी ओलम्पियाड में बच्चो ने जीते पदक
हापुड सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com):अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में जेएमएस. वर्ल्ड स्कूल ने बिखेरी चमक; जीते कई स्वर्ण पदक
हापुड़। जेएमएस वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड 2025 में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में स्कूल के प्राइमरी के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड, सिल्वर और ब्रोंज मेडल हासिल किया ।
स्वर्ण पदक विजेताओं की सूची:
हिंदी के प्रति अपनी पकड़ मजबूत साबित करते हुए निम्नलिखित छात्रों ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया:

  • कक्षा 1: तुशिका मुद्गल
  • कक्षा 2: मरियम,अवान ध्रुवांश और कुलश्रेष्ठ
  • कक्षा 3: इनाया
  • कक्षा 4: मोहम्मद अरशद
  • कक्षा 5: सजल त्यागी
    रजत और कांस्य पदक विजेता:
    कक्षा दो से गौरांशी, अबुबकर और दक्ष ने रजत पदक हासिल किया। वहीं, यशिका, शौर्य (कक्षा 1) और अथर्व कुमार, नवेश, फैज,मानवी शर्मा, देवांश चौधरी, आराध्या, लिबा,गुरमन व आदित्य बाना ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
    प्रबंधन ने दी बधाई:
    इस स्वर्णिम सफलता पर स्कूल प्रबंधन के डॉ. आयुष सिंघल एवं डॉ. रोहन सिंघल ने पूरी टीम और विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. निधि मलिक ने बच्चों की उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
    विशेष सम्मान:
    इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा हिंदी ओलंपियाड कॉर्डिनेटर रूचिका खुराना को उनकी कुशल गाइडेंस और मेहनत के लिए फूलों का गुलदस्ता देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रशासन ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों में अपनी मातृभाषा के प्रति रुचि और आत्मविश्वास जगाती हैं।

रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706







  • Related Posts

    बाबूगढ़: टूटे यूरिनल व गंदगी से लोग परेशान, स्थानीय लोग बदबू में रहने को मजबूर

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ की डिपो पर नगर पंचायत बाबूगढ़ द्वारा बनाए गए शौचालय के हालात बेहद खराब है। यह यूरिनल टूटे हुए…

    Read more

    बाबूगढ़ में विशाल हिंदू सम्मेलन 8 फरवरी को

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में हिंदू सम्मेलन समिति द्वारा 8 फरवरी को विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाबूगढ़: टूटे यूरिनल व गंदगी से लोग परेशान, स्थानीय लोग बदबू में रहने को मजबूर

    बाबूगढ़: टूटे यूरिनल व गंदगी से लोग परेशान, स्थानीय लोग बदबू में रहने को मजबूर

    बाबूगढ़ में विशाल हिंदू सम्मेलन 8 फरवरी को

    बाबूगढ़ में विशाल हिंदू सम्मेलन 8 फरवरी को

    हापुड जनपद में एक सौ टी 0बी0 एवम् कैंसर स्क्रीनिंग शिविर लगाए जाएंगे

    हापुड जनपद में एक सौ टी 0बी0 एवम् कैंसर स्क्रीनिंग शिविर लगाए जाएंगे

    दिगम्बर जैन मुनि आचार्य नमोस्तु सागर जी महाराज 11 फरवरी को हापुड आएगे

    दिगम्बर जैन मुनि आचार्य नमोस्तु सागर जी महाराज 11 फरवरी को हापुड आएगे

    पेंशनर / पारिवारिक पेंशनर (यथास्थिति) की मृत्यु हो जाने पर सूचना तत्काल कोषागार कार्यालय को दे

    पेंशनर / पारिवारिक पेंशनर (यथास्थिति) की मृत्यु हो जाने पर सूचना तत्काल कोषागार कार्यालय को दे

    रीता हत्याकांड: खर्चे से परेशान पति ने दो दोस्तों संग की थी अपनी पत्नी की हत्या

    रीता हत्याकांड: खर्चे से परेशान पति ने दो दोस्तों संग की थी अपनी पत्नी की हत्या
    error: Content is protected !!