
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव लोधीपुर में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में तीन महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। सड़क पर चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और पुलिस को मामूले से अवगत कराया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मामले की जांच जारी है।
मामला शुक्रवार का है जब एक गाड़ी गढ़ से मेरठ की ओर जा रही थी। जैसे ही वह गांव लोधीपुर पहुंची तो गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। सड़क हादसे में 4 से 5 लोग घायल हो गए। घायलों में तीन महिला भी शामिल हैं जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480























