
मौहल्ला रफीक नगर व रामगढ़ी में होली से 24 घंटे होगी पेयजल की आपूर्ति
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला रफीक नगर और रामगढ़ी में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर है। होली से 24 घंटे पेयजल आपूर्ति शुरू होगी जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी। करीब 8 करोड रुपए की लागत से कार्य चल रहा है।
क्षेत्र वासियों की सुविधा के लिए ओवरहेड टैंक और पाइपलाइन बिछाने का कार्य करीब 80 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। विभाग ने घरों पर लगने वाली मीटर के लिए आर्डर दे दिया है। जर्मनी से यह मीटर जल्द ही जिले में पहुंचेंगे जिनके जरिए पानी के खर्च का प्रतिदिन का हिसाब लगाया जाएगा। दोनों मोहल्लों में होली से 24 घंटे पेयजल की आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
कमल डोसा प्लाजा लेकर आए हैं ‘अमूल बटर मसाला डोसा’ मात्र ₹100 में: 7017570838, 7668606012























