
पीएम की रैली में शामिल हुए एसएसवी पीजी कॉलेज के कैडेट्स
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज के कैडेट्स आरती और दीपांशु ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर पीएम की रैली में शामिल होकर जनपद हापुड़ का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर एसएसवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर नवीन चंद्र ने बताया की आरती व दीपांशु का चयन आरडीसी कैंप में सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए अक्टूबर में हुआ था जिसके पश्चात उनका चयन पीएम की रैली के लिए किया गया। दोनों कैडेट्स के प्रदर्शन पर विद्यालय के सचिव अमित अग्रवाल जॉनी छावनी वाले, समस्त स्टाफ, प्रबंधक आदि ने बधाई दी है।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739























