
👁 0 views Views
सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में जनपद हापुड़ फिसड्डी, राज्य में मिला 65वां स्थान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में जनपद हापुड़ फिसड्डी साबित हुआ है। दिसंबर में हापुड़ तीन रैंक गिरकर प्रदेश में 65वें स्थान पर पहुंच गया है। ऐसे में अधिकारियों ने चिंता जाहिर की है।
नवंबर के महीने में जारी हुई रैंकिंग में प्रदेश में जिला 8.31 अंक के साथ 62 वें स्थान पर आया था। अब शासन ने दिसंबर की रैंकिंग जारी की है जिसमें जनपद को प्रदेश में 65वां स्थान मिला है। इसमें भी विकास कार्यों में 63 और राजस्व वसूली में 65वीं रैंक हासिल हुई है। यहहालात तो तब है जब अधिकारी लगातार समीक्षा कर रहे हैं।
CCTV कैमरे व जीपीएस ट्रैकर लगवाने के लिए संपर्क करें: 8126293996





























