
राष्ट्रीय सैनी जागरुकता संघ ने किया विस्तार, हापुड़ के सागर सैनी बनें प्रदेश मीडिया प्रभारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ में राष्ट्रीय सैनी जागरुकता संघ ने सभी पदाधिकारियों एक बैठक की जिसमें सैनी समाज के उत्थान व समाज को शिक्षा,खेल, राजनीतिक, सामाजिक व सामाजिक विवाह युवक युवती हेतू सभी ने एक अपने अपने विचार रखे जिसको लेकर आगामी महीनों में होने वाले कार्यक्रम पर भी चर्चा की गयी।
इसी मौके पर कार्यकारणी का विस्तार करते हुये राष्ट्रीय सैनी जागरुकता संघ के राष्ट्रीय संयोजक लोकेंद्र सैनी एडवोकेट एवं समस्त पदाधिकारियों के आदेश पर पर सागर सैनी मुरलीवाल को राष्ट्रीय सैनी जागरुगता संघ का प्रदेश मीडिया प्रभारी घोषित किया गया। जिम्मेदारी मिलने पर सागर मुरलीवाल ने संगठन का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर संगठन के पदाधिकारी राष्ट्रीय संयोजक लोकेंद्र सैनी, संरक्षक जे0पी0सैनी, राष्ट्रीय प्रवक्ता तुषार सैनी, सुरेन्द्रपाल सैनी, मुकेश सैनी ,अरवन्दि सैनी, लाखन सैनी एवं समस्त संठगन पदाधिकारी मौजूद रहें।
ऋषभ चाप कॉर्नर पर रोटी-सब्जी, चाऊमीन, चाप, रोल सब कुछ उपलब्ध: 7248495020





























