
भाकियू संघर्ष ने सौंपा एसडीएम को ज्ञापन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष) ने मंगलवार को एक मासिक बैठक आयोजित की। बैठक के उपरांत जनसमस्याओं को लेकर एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। यह ज्ञापन एडवोकेट आदिल चौधरी (राष्ट्रीय अध्यक्ष छात्र संघ एवं प्रदेश अध्यक्ष युवा) एवं राहुल कुमार जिलाध्यक्ष हापुड़ के संयुक्त नेतृत्व में दिया गया।
ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं—जर्जर सड़कें, जलभराव, खराब स्ट्रीट लाइटें, यातायात जाम सहित आम जनता को हो रही परेशानियों—से प्रशासन को अवगत कराया गया।
ज्ञापन सौंपते समय संगठन के जिलाध्यक्ष राहुल कुमार सहित समीर चौधरी, तंजीम चौधरी, सोनू चौधरी, रिंकू त्यागी, मुनेश जाटव, विश्वास जाटव, रोहित त्यागी आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन ने प्रशासन से मांग की कि समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाए, अन्यथा भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष) जनहित में आंदोलनात्मक कदम उठाने को बाध्य होगी।
रेडवुड क्लॉथिंग पर लगी है स्टॉक क्लीयरेंस सेल: 9690080808


























