
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस की सोमवार की तड़के चेकिंग के दौरान गौकशी करने की फिराक में घूम रहे गोकशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने घायलों समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
सीओ गढ़ स्तुति सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश फुलड़ी नहर पटरी के किनारे खेत में गोकशी की फिराक में थे, जिनके द्वारा थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्रान्तर्गत पूर्व में हुई गौकशी की घटना कारित करना स्वीकार किया गया है।
आरोपियों के कब्जे से एक जीवित प्रतिबंधित पशु, अवैध असलहा मय जिंदा व खोखा कारतूस, एक बाइक, एक ईको कार एवं पशु कटान करने के उपकरण बरामद।
प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार बदमाशों ने अपना नाम फिरोज पुत्र कमरुद्दीन निवासी अल्लाबख्शपुर थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़, इनायत पुत्र अब्दुल कादिर उर्फ चिराग शेख निवासी ग्राम वैट थाना सिंभावली जनपद हापुड़, अजहरुद्दीन पुत्र मोबीन निवासी शाहपुर थाना गजरौला जनपद अमरोहा और मनोज पुत्र श्रीपाल निवासी दोजा थाना बिनौली जनपद बागपत बताया है। फ़िरोज़ और इनायत एनकाउंटर में घायल हो गए। पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाजार में हर माल 99/- रुपए में: 8191820867



























