
👁 0 views Views
हापुड से चोरी गई दो बाइक बरामद
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वाहन चोरों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ नगर पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर लिया,जिसके कब्जे व निशानदेही पर हापुड थाना क्षेत्र से चोरी गई दो मोटर साइकिल बरामद की है।आरोपी बुलंदशहर जनपद के थाना बी बी नगर के गांव डारौली का ज्ञानेन्द्र सिंह है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह चोरी बाइक बेचकर आर्थिक लाभ कमाता है
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365



























