
बिहार क्रिकेट टीम में चयन के नाम पर 14.30 लाख रूपए हड़पने पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बिहार क्रिकेट टीम में चयन के नाम पर एक व्यक्ति से 14 लाख 30 हजार की रकम हड़पने का मामला सामने आया है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
संजय विहार आवास विकास कॉलोनी निवासी बृजेश सिंह ने बताया कि उनका बेटा भावेश कुमार क्रिकेट खेलता है। वह हापुड़ की संस्कार क्रिकेट अकादमी में प्रैक्टिस करता है। वर्ष 2022 में टूर्नामेंट के दौरान भावेश की मुलाकात बुलंदशहर के विराट उर्फ मुकुल त्यागी से हुई। मुकुल ने भावेश को लालच दिया कि बनारस के रहने वाले उसके जानकारी मोनू और सहर्ष आनंद की बिहार क्रिकेट में अच्छी पकड़ है। वह बनारस के रिंग रोड पर एमएस क्रिकेट अकादमी चलाते हैं। मुकुल ने दावा किया कि 15 लाख रुपए फीस देकर भावेश का बिहार टीम में सिलेक्शन करवा देंगे और अंदर-19 वनडे और टेस्ट मैचों में कम से कम दो-दो मैच खेलेगा। मैच में नहीं खेलने पर रुपए वापस करने की गारंटी भी दी। पुत्र के कहने पर पीड़ित ने शुरू में मना किया लेकिन मुकुल ने घर जाकर और गाजियाबाद में क्रिकेट अकादमी चलाने वाले किशन से बात करा विश्वास में ले लिया। इसके बाद पीड़ित ने अगस्त सितंबर 2022 में अलग-अलग किस्तों में मुकुल त्यागी और सहर्ष आनंद के बैंक खातों में कुल 14 लाख ₹30,000 ट्रांसफर किए। आरोप है कि इन लोगों ने पुत्र को बिहार बुलाकर प्रैक्टिस कराई, फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए और बैंक खाता खुलवाया। एक फर्जी सिलेक्शन लेटर भी दिया लेकिन अंत में पुत्र को मैच नहीं खिलाया गया। रुपए वापस मांगने पर आरोपियों ने बहाने बनाएं। बाद में रुपए वापस लौटाने से मना कर दिया। न्याय के लिए पीड़ित ने हापुड़ एसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की जिनके आदेश पर पुलिस ने बुलंदशहर के थाना स्याना क्षेत्र के गांव माकड़ी के विराट उर्फ मुकुल त्यागी, गाजियाबाद के किशन, बनारस के रिंग रोड पर रहने वाले मोनू और सहर्ष आनंद के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें 399/- रूपए में लिबर्टी शूज: 8191820867























