
पिलखुवा: 85 लाख की लूट का सरगना कोच्चि में दबोचा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर हुई 85 लाख की लूट के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से 62 लाख रुपए बरामद हुए हैं। विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने गिरोह के सरगना रिफाकत को भी कोच्चि से दबोच लिया है जिसे टीम ट्रांसिट रिमांड पर लेकर वापस हापुड़ लौटने की तैयारी में है। टीम शनिवार आज रिफाकत को लेकर हापुड़ पहुंच सकती है।
पक्काबाग के पल्लेदारों ने दी थी सूचना:
मिली जानकारी के अनुसार हापुड़ के पक्का बाग में स्थित एक व्यापारी की प्रतिष्ठान के यहां पल्लेदारी का काम करने वाले सिंभावली क्षेत्र के गांव खगोई के जीशान और बक्सर के साबिर को जानकारी थी कि खल चूरी व्यापारी गोपाल गोयल का मुनीम अजय पाल किस तारीख में रुपए लेने के लिए यहां आता है। ऐसे में दोनों ने इसकी जानकारी अमरोहा के नौगोवा सादात के रिफाकत को दी। उसके बाद रिफाकत ने लूट की योजना को अंजाम देने के लिए अमरोहा के गांव अकबरपुर पट्टी के ललित और सुल्तानपुर के अदनान, सावेद और नावेद को अपने प्लान में शामिल किया। इसके बाद रिफाकत ने एक फूल प्रूफ योजना के तहत लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए योजना बनाई और 85 लाख की लूट को अंजाम देने के बाद आरोपी कोच्चि चला गया जहां एक होटल में रुका और केरल राज्य के कोच्चि बंदरगाह में क्रिसमस का जश्न मना रहा था। इस दौरान रिफाकत ने तीन दिन पहले गिरोह के साथी को अपने मोबाइल से कॉल किया। इसकी जानकारी पुलिस को मिली। पुलिस ने सुराग हाथ लगने के बाद कोच्चि में ही डेरा डाल लिया और उसने रिफाकत को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि टीम ने बदमाश को शुक्रवार न्यायालय में पेश किया जिसे ट्रांसजिट रिमांड पर लेकर वापस लौटने की तैयारी में है।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com


























