
बुआ के घर जाने को निकला किशोर हुआ लापता
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के एक गांव के 15 वर्षीय किशोर के अपहरण का मामला सामने आया है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए अज्ञात के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव निधावली निवासी स्वराज सिंह पुत्र ब्रह्म सिंह ने बताया कि उनका 15 साल का बेटा मनीष कुमार 15 दिसंबर की सुबह अपनी बुआ के यहां लोनी जाने की बात कहकर घर से निकला था। जब शाम तक किशोर की कोई सूचना नहीं मिली तो परिजनों ने किशोर की बुआ से संपर्क किया। वहां से जानकारी मिली कि मनीष वहां पहुंचा ही नहीं। इसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में जांच शुरू कर दी है।
घर बैठे (LOAN) कराएं: 9756129288 || उत्कृष्ट विहान, स्वर्ग आश्रम रोड़, हापुड़ ||

























