
MLC स्नातक पद पर कांग्रेस के नवनियुक्त जिला कॉर्डिनेटर का स्वागत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़,हापुड जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर मंगलवार को MLC स्नातक सीट के नवनियुक्त जिला कॉर्डिनेटर सैय्यद अयाजुद्दीन का कांग्रेस जनों ने स्वागत किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने नवनियुक्त जिला कॉर्डिनेटर सैय्यद अयाजुद्दीन को फूल माला और पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया।नवनियुक्त जिला कॉर्डिनेटर सैय्यद अयाजुद्दीन ने कहा कि
जनपद में हजारों की संख्या में MLC स्नातक के फॉर्म आवेदकों को आबंटित किए गए हैं। इसके लिए वे लगातार लोगों से संपर्क साधेंगे। उन्होंने कहा हैं कि प्रदेश में कांग्रेस MLC स्नातक सीट को जीतकर पहली कामयाबी हासिल करने जा रही हैं। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष विक्की शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष भरतलाल शर्मा, जिला महासचिव और गढ़ ब्लॉक प्रभारी गौरव गर्ग, जिला सचिव अनुज कुमार एडवोकेट, जिला सचिव लोकपाल सागर, बॉबी त्यागी, प्रवीण शर्मा, गोपाल भारती, महबूब अली आदि लोग मौजूद रहे।
फेस्टिव सीजन में रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बाजार से खरीदें लेटेस्ट कलेक्शन: 9927870069


































