
अब्दुल वहाब OBC विभाग कांग्रेस के शहर अध्यक्ष नियुक्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कांग्रेस जनपद हापुड के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने OBC प्रकोष्ठ कांग्रेस कमेटी हापुड़ के नवनियुक्त शहर अध्यक्ष अब्दुल वहाब को पगड़ी और पार्टी का पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने अब्दुल वहाब को मनोनयन पत्र सौंपा हैं और उन्हें बधाई दी। OBC प्रकोष्ठ कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त शहर अध्यक्ष अब्दुल वहाब ने कहा हैं कि वे पार्टी की विचारधारा के साथ चलते हुए संगठन को मजबूत करेंगे और जल्द ही कमेटी का गठन करेंगे। उन्होंने कहा हैं कि OBC प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जय हिंद और प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है वह उस विश्वास पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास करेंगे और पार्टी के हित में संगठन को मजबूत करेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा हैं कि कांग्रेस के 42 प्रकोष्ठों को सक्रिय करने के लिए नए लोगों को जिम्मेदारी सौंपी जा रही हैं। इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष भरतलाल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विक्की आदि उपस्थित थे।
हापुड़ से खरीदें गिटार, पियानो, हारमोनियम आदि म्यूजिकल आइटम: 9719606011



































