
10 किलो वजनी अजगर देख उड़े लोगों के होश
हापुड़, सीमन /अमित कुमार(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में अजगर निकलने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। अब बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर जट में आठ फीट लंबा एक अजगर निकलने से हड़कंप की स्थिति बन गई। मामले की जानकारी मिलने पर हापुड़ के फॉरेस्ट रेंजर मुकेश चंद्र कांड़पाल ने टीम का गठन किया। इसके पश्चात अजगर का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया।
जानकारी के अनुसार मामला शनिवार का है जब बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव शाहपुर जट्ट में एक स्थान पर आठ फीट लंबा 10 किलो वजनी अजगर निकल आया। मामले की जानकारी मिलने पर वनकर्मी रवि कुमार मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के पश्चात उन्होंने अजगर का रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
संतोष कुमार सर्राफ एंड सन लेकर आए हैं ‘अल्ट्रा लाइट वेट ज्वैलरी’ आपके बजट में: 8218841053






























