
सेवा भारती के केंद्र पर दीपोत्सव मनाया गया
पिलखुवा,सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): पिलखुवा के सेवा भारती के केंद्र पर दीपोत्सव मनाया गया। सेवा भारती के जिलामंत्री ओमप्रकाश तथा जिला उपाध्यक्ष शशी गोयल ने केंद्र के बालक बालिकाओ के साथ दीपोत्सव मनाया, उन्हे मिष्ठान वितरित किया गया तथा केंद्र संचालिका गुड़िया को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। दीपको को प्रज्ज्वलित कर सभी ने एक दूसरे को मंगलमयी दीपावली की शुभकामनाये दी। जिला मंत्री ओमप्रकाश ने कहा कि दीपावली का पर्व हमारे अन्तकरण: के तिमिर को दूर कर प्रकाश, ज्ञान से भरने का पर्व है। जिला उपाध्यक्ष शशी गोयल ने कहा कि इस दिन भगवान राम दुष्ट रावण का वध कर अयोध्या लौटे थे, अनेक दीपक प्रज्ज्वलित कर खुशियां मनाई गई थी, यह सनातन संस्कृति का विशेष पर्व है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025































