
डीएम ने अधिकारियों के साथ वृद्ध आश्रम व कुष्ठ आश्रम में मनाई दीपावली
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय शुक्रवार को हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर स्थित कुष्ठ आश्रम पहुंचे जहां उन्होंने सभी को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी। अधिकारियों के साथ पहुंचे डीएम ने कुष्ठ आश्रम में व्यवस्थाओं को देख सभी की प्रशंसा की। इससे पहले वह अधिकारियों के साथ वृद्ध आश्रम पहुंचे जहां उन्होंने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया।
हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडे ने बताया कि शुक्रवार को उन्होंने और उनके अधिकारियों ने बुजुर्गों के साथी दीपावली मनाने का सामूहिक निर्णय लिया जिसके बाद वह वृद्ध आश्रम पहुंचे जहां बुजुर्गों में मिठाई, वस्त्र वितरित किए और उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह अपने अफसरों के साथ हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर स्थित कुष्ठ आश्रम पहुंचे जहां जरूरतमंदों को मिठाई, उपहार, फल वितरित किए और उनके साथ दीपावली का पर्व मनाया।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068






























