
👁 0 views Views
स्कूल में जनरेटर से अल्टीनेटर व स्टेबलाइजर चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र के एक गांव में स्थित स्कूल में चोरों ने जनरेटर से अल्टीनेटर और स्टेबलाइजर चोरी कर लिया। यह स्कूल धौलाना-गुलावठी मार्ग पर स्थित है जहां पिछले दो दिन से विद्युत आपूर्ति प्रभावित है।
बुधवार की रात चोर स्कूल परिसर में दाखिल हुए जिन्होंने जनरेटर से अल्टीनेटर, स्टेबलाइजर चुरा लिया। स्कूल कर्मियों ने अगले दिन जनरेटर चालू करने का प्रयास किया तो उन्हें चोरी का पता चला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010


































