
आनंदा डेयरी के मालिक को मिली धमकी, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में स्थित आनंदा डेरी के डायरेक्टर डॉ. राधेश्याम दीक्षित का अपहरण कर हत्या करने की धमकी दी जा रही है। पहले 12 अगस्त को डाक के माध्यम से धमकी भरा पत्र भेजा था। सितंबर में दोबारा से जान से मारने की धमकी दी गई। इसके पश्चात डायरेक्टर को रास्ते में रोक कर कंपनी के मालिक की हत्या करने की धमकी दी गई है। कोर्ट के आदेश पर पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार श्याम नारायण दुबे कंपनी में डायरेक्ट है। कंपनी के मालिक राधेश्याम दीक्षित निवासी आगरा हैं। आनंदा डेयरी की एक और यूनिट मेरठ में लगाने की तैयारी है। कंपनी ने पक्की रजिस्ट्री से जमीन खरीद कर इसकी चारदीवारी करा दी लेकिन मेरठ के कुछ लोगों ने 10 बीघा से ज्यादा जमीन पर प्लॉटिंग कर दी। उसके बाद कंपनी ने मेरठ पुलिस की मदद से कार्रवाई की और यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। बताया जा रहा है कि कुछ लोग मेरठ में यूनिट लगाने का विरोध कर रहे हैं और रंगदारी मांग रहे हैं। मेरठ में विचाराधीन मामले में पैरवी के लिए कंपनी के पदाधिकारी जाते हैं। अब पैरवी न करने का दबाव बनाया जा रहा है। कंपनी के मालिक का अपहरण कर हत्या की धमकी दी जा रही है। धमकर भरा पत्र भेजने के बाद 26 सितंबर को पिलखुवा के टेक्सटाइल सिटी में दो युवकों ने हथियार निकाल कर जान से मारने की धमकी दी। पिलखुवा पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)


































