
हापुड़ निवासी के साथ ठगी के मामले में झारखंड पुलिस ने चार पकड़े, हापुड़ कोर्ट में पेश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की देवलोक कॉलोनी निवासी कपिल शर्मा के साथ ठगी को अंजाम देने के आरोप में झारखंड पुलिस ने चार साइबर अपराधियों को जिला एवं सत्र न्यायालय हापुड़ में पेश किया। गुरुवार को झारखंड पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में हर्ष राज पांडे उर्फ हर्ष, बिट्टू कुमार, प्रशांत मंडल और बजरंगी कुमार मंडल को न्यायालय में पेश किया। इसके बाद चारों आरोपियों को डासना जेल भेज दिया गया।
आरोपियों ने 12 जून 2024 को बैंक अधिकारी बनकर कपिल शर्मा के क्रेडिट कार्ड से 2.72 लाख रुपए की ठगी की थी। पीड़ित की शिकायत पर हापुड़ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद झारखंड पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। गुरुवार को चार आरोपियों को सीजेएम कोर्ट में पेश किया। इसके बाद चारों को जेल भेज दिया।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com


































