
रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खबर, एक और त्यौहार स्पेशल ट्रेन को हापुड़ में मिला ठहराव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए एक और स्पेशल ट्रेन का ठहराव दिया गया है। शकूरबस्ती-लखनऊ त्यौहार स्पेशल ट्रेन का संचालन शुक्रवार आज से होगा। शुक्रवार को ट्रेन संख्या 04402 त्यौहार स्पेशल ट्रेन का संचालन शकूरबस्ती से रात 9:15 होगा जो नई दिल्ली, गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से होते हुए 11:49 बजे हापुड़ रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। दो मिनट के ठहराव के बाद यह ट्रेन मुरादाबाद, बरेली, हरदोई होते हुए अगले दिन लखनऊ रेलवे स्टेशन पर 9:30 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन का संचालन तीन दिन 17, 18 और 19 अक्टूबर को होगा। वहीं ट्रेन संख्या 04401 त्यौहार स्पेशल ट्रेन का संचालन लखनऊ रेलवे स्टेशन से 18 अक्टूबर की दोपहर 12:30 से होगा जो हरदोई, बरेली, मुरादाबाद से होते हुए हापुड़ रेलवे स्टेशन पर देर शाम 8:40 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन का संचालन भी तीन दिन 18, 19 और 20 अक्टूबर को होगा। यह ट्रेन अनारक्षित रहेगी।
हापुड़ से खरीदें गिटार, पियानो, हारमोनियम आदि म्यूजिकल आइटम: 9719606011


































