
अब्दुल्लापुर से भगवंतपुर मार्ग का 15.50 करोड़ से होगा चौड़ीकरण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के अब्दुल्लापुर से भगवंतपुर मार्ग का चौड़ीकरण होगा। करीब 15.50 करोड़ रुपए से 11 किलोमीटर लंबे मार्ग का चौड़ीकरण कराया जाएगा जिससे हजारों ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। चौड़ीकरण का काम आठ गांव में होगा। इसके निर्माण के लिए शासन ने अपनी मंजूरी दे दी है।
आगे की प्रक्रिया के लिए अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मार्ग के चौड़ीकरण के लिए प्रस्ताव विधायक हरेंद्र तेवतिया ने दिया था। वर्तमान में इस मार्ग की चौड़ाई 3.75 मीटर है जिसे बढ़ाकर 15.50 मीटर तक किया जाएगा। इस मार्ग से नयागांव, इनायतपुर, गढ़मुक्तेश्वर, शाहपुर चौधरी, अब्दुल्लापुर, आलमनगर, मुकीमपुर, भगवंतपुर आदि गांव के ग्रामीणों का लाभ मिलेगा। फिलहाल शासन के लिए मंजूरी मिल गई है। मंजूरी के बाद टेंडर सहित आगे की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025






























