
हापुड़, सीमन / संजय कश्यप (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आगामी त्यौहारों को देखते हुए जनपद हापुड़ में अभियान चलाया हुआ है। इसी क्रम में रविवार को हापुड़ के अर्जुन नगर में रसगुल्ला निर्माण करने वाले कारखाने पर छापामार कार्रवाई की जहां से रसगुल्ले का नमूना लिया गया और साफ सफाई बेहतर करने के निर्देश दिए। इस दौरान सुधार नोटिस भी दिया गया करीब 110 किलो रसगुल्ले पर मक्खियां मिलने पर उसे नष्ट कराया गया जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक था। खाद्य निरीक्षक शहरीश सादात ने कार्रवाई की।
वहीं पिलखुवा में भी छापामार कार्रवाई की गई जहां से एक खोए, एक पनीर का नमूना अजंता पनीर भंडार पिलखुवा से लिया गया। साथ ही साफ सफाई के निर्देश दिए। सुधार सूचना जारी की गई। गंदे डीप फ्रीजर में रखे 10 किलो पनीर को नष्ट कराया गया। साथ ही डीप फ्रीजर की भी साफ सफाई के निर्देश दिए।





























