
भारत विकास परिषद “माधव ” हापुड़ ने मनाया दीपावली उत्स्व
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारत विकास परिषद् “माधव” हापुड़ का दीपवाली उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर परिषद् के सदस्यों ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर भाग लिया और विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन के साथ हुई।
गणेश वंदना
कार्यक्रम की शुरुआत कुमारी वृंदा केडिया ने अराध्य देव श्री गणेश वंदना के साथ कर के की।
चलो संस्कृति की और
कार्यक्रम में पुनर्वी गर्ग ( माँ लक्ष्मी जी का अवतार ) बन कर आयी, स्वस्ति गर्ग ने सुंदर भजन प्रस्तुत किया, आदय अग्रवाल ने केसरी के लाल पर डांस किया, अनंत माहेश्वरी ( श्री राम अवतार) में , मिशिका ( सीता माता) रूप में बनकर तैयार हुई। सभी सदस्यों ने सभी की सराहना की। परिषद द्वारा सभी को सम्मानित किया गया।
मैजिक शो
कार्यक्रम में आये सदस्यों ने मैजिक शो का आनंद लिया और गेम्स का लुत्फ उठाया।
मैरिज एनिवर्सरी गिफ्ट
परिषद के सदस्यों को जिनकी वैवाहिक वर्षगांठ अक्टूबर , नवंबर , दिसम्बर माह में है उनको परिषद की तरफ़ से गिफ्ट दिया गया और उन्हें शुभकामनाये दी गई।
समय बध्यता पुरस्कार
परिषद के सभी सदस्य जो समय पर आये उन सभी सदस्यों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर





























