
डीएपी की कालाबाजारी का मामला: बदनौली समिति के संचालक को हटाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित बदनौली की बी-पैक्स समिति से डीएपी की काला बाजारी के मामले में समिति के संचालक पर गाज गिरी है। समिति के सचिव हिमांशु यादव ने संचालक अमित त्यागी को हटा दिया है जिनके स्थान पर अमरवीर को तैनात किया गया है। बता दें कि आलू की बुवाई के दौरान जनपद हापुड़ में डीएपी की मांग काफी बढ़ गई है। समितियों पर डीएपी के लिए किसानों की लंबी कतार लगी हुई है।
ज्ञात हो कि तीन दिन पहले बदनौली समिति से छुट्टी के दिन रात के समय डीएपी बेचने का मामला सामने आया था। इस संबंध में सीसीटीवी भी सामने आए थे। इसके पश्चात अगले दिन किसानों ने हंगामा करते हुए कालाबाजारी का आरोप लगाया था। मामले में कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश और एआर कोऑपरेटिव प्रेम शंकर ने मामले में जांच करते हुए किसानों के बयान दर्ज किए थे। अब समिति के संचालक अमित त्यागी को हटा दिया गया है।
दिवाली व वेडिंग के लिए “द रेमंड शॉप” से खरीदें “लेने-देने के जोड़े”: 9149331926



























