
👁 0 views Views
पानी की टंकी पर चढ़े युवक ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा
हापुड़, सीमन /संजय कश्यप(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव भैना में शनिवार को एक युवक ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। युवक टंकी पर चढ़ गया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाकर नीचे उतारा। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने नीचे बड़े-बड़े तिरपाल पकड़ लिए। हालांकि युवक को समझाया और नीचे उतारा गया।
मामला शनिवार का है जब युवक किसी बात से नाराज होकर पानी की टंकी पर चढ़ गया जिसके बाद ग्रामीण एकत्र हुए। उन्होंने पुलिस को मामूली से अवगत कराया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह युवक को नीचे उतारा।
हापुड़: हिमालय स्टोर से खरीदें सामान 25% तक डिस्काउंट के साथ



























