
👁 0 views Views
कप्तान ने सिंभावली थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंज्य सिंह ने शनिवार को थाना सिंभावली का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना सिंभावली कार्यालय के अभिलेख, अपराध रजिस्टर व बीट बुक आदि का अवलोकन कर कम्प्यूटर कक्ष, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्प डेस्क, बैरक, मालखाना, शस्त्रागार, बन्दीगृह, अभिलेखों के रखरखाव, साफ-सफाई आदि को चेक किया गया एवं थाना परिसर में खड़े लावारिस/मुक़दमाती वाहनों के निस्तारण हेतु सर्वसम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान कप्तान ने थाना परिसर का जायजा भी लिया और संबंधित को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।
हापुड़: ग्लोब एजेंसीज दिल्ली रोड से छूट व एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीदे वाहन: 9289923209



























