
हापुड़: इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में घुसा साढ़े चार फीट लंबा रेट स्नेक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन मंडी में स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में शनिवार को करीब साढ़े फीट लंबा रेट स्नेक सांप निकल आया। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के पश्चात सांप का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। उसके पश्चात सभी ने राहत की सांस ली।
मामला शनिवार का है जब नवीन मंडी स्थित इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में शनिवार को अचानक रेट स्नेक सांप निकल आया। मामले की जानकारी मिलने पर हापुड़ के फॉरेस्ट रेंजर मुकेश चंद्र कांडपाल ने टीम का गठन किया। इसके पश्चात वनकर्मी भरत मौके पर पहुंचे और उन्होंने कड़ी मशक़्कत के बाद चार फीट लंबे सांप को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
हापुड़: ऋषभ चाप कॉर्नर से चखें इंडियन, चाइनीस, चाप, रोल्स का शानदार ज़ायका: 7248495020





























