
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव झड़ीना की रहने वाली यशिका त्यागी ने जनपद हापुड़ का नाम रोशन किया है जिन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। एमए इकोनॉमिक्स में उन्होंने पूरे विभाग में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें तीन स्वर्ण पदकों से सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है।
दिल्ली से मात्र 80 किलोमीटर दूर, छह लाख में बुक करें 50 गज का प्लॉट: 9899722241
























