
👁 0 views Views
बाईपास से रोडवेज़ बसें निकालने पर 40 चालक-परिचालक पर जुर्माने की कार्रवाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ डिपो की टीम ने बाईपास से बसें निकालने पर चालक व परिचालकों पर जुर्माना लगाया है। कुल 40 चालकों व परिचालकों पर जुर्माने की कार्रवाई की गई है। पिछले पखवाड़े में शहर के अंदर बसें संचालित नहीं करने पर यह कार्रवाई हुई है। एआरएम हापुड़ की टीम द्वारा की गई कार्रवाई में चालक, परिचालकों पर 500 रुपए और 200 रुपए का जुर्माना लगाया गया है और भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत दी गई है। ऐसा करने से यात्रियों को परेशानी हो रही थी जिसके बाद चालान की कार्रवाई की गई है।
हापुड़: हिमालय स्टोर से खरीदें सामान 25% तक डिस्काउंट के साथ
























