
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कुचेसर फ्लाईओवर पर बुधवार को कार और कैंटर की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान सीएचसी में तैनात चिकित्सक घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने घायल को अस्पताल पहुंचाया और क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया।
जनपद हापुड़ के सिंभावली के सिखेड़ा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टर सुमित वर्मा बुधवार को कहीं जा रहे थे। जैसे ही वह बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कुचेसर फ्लाईओवर पर पहुंचे तो अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर सामने से आ रहे कैंटर से टकरा गई। सड़क हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई और गाड़ी के परखच्चे उड़ गए जबकि कैंटर एयर कार क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर सुमित वर्मा को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601






























